मैनपुरी। यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट की विधानसभा किशनी थाना बेबर क्षेत्र के मतदान केंद्र तेजगंज पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़ गए। मतदान केंद्र पर जमकर पथराव हुआ। पथराव में भाजपा कार्यकर्ता मनोज चौहान घायल हो गए। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह मतदान केंद्र पर पहुंचे थे।
मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 176 तेजगंज पर बवाल हो गया। बताया गया है कि यहां पर भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह पहुंचे थे। इस दौरान हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते पथराव होने लगा। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। कई गाड़ियां पथराव में क्षतिग्रस्त हो गईं। पथराव के दौरान भाजपा के एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए।
संभल में सपा प्रत्याशी और पुलिस में नोंकझोंक, पूर्व जिलाध्यक्ष को हिरासत में
संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में सपा प्रत्याशी व विधायक जियाउर्रहमान बर्क की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां को पुलिस ने हिरासत में लेने का प्रयास किया। इसको लेकर भी सपा प्रत्याशी व पुलिस में काफी देर तक गहमागहमी रही। बाद में पूर्व जिलाध्यक्ष को पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन हिदायत दी कि प्रत्याशी के साथ नहीं घूम सकते क्योंकि इसके लिए उनके पास कोई अनुमति नहीं है।
-एजेंसी
- हमने पद छोड़ा है, आत्मसम्मान नहीं…आगरा में समाजवादी पार्टी में बड़ा घमासान: सपा नेत्री की प्रताड़ना से आहत होकर दो महानगर उपाध्यक्षों ने दिया इस्तीफा - September 17, 2026
- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आगरा में 100 टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली: यूएनएम फाउंडेशन (टॉरेंट ग्रुप) ने उपलब्ध कराया पोषण सहयोग - September 17, 2026
- Agra News: PM मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी, केक काटकर मनाई गई खुशियां - September 17, 2026