Agra, Uttar Pradesh, India. समाजसेवा के पर्याय, अंतिम समय तक दीन-दुखियों एवं पीड़ित मानव की सेवा में रत रहने वाले, आगरा विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष स्व. अशोक जैन सीए के जन्मदिवस पर अनोखी पहल की जा रही है। गोष्ठी के साथ गंभीर हृदयरोगी बच्चों को गोद लिया जाएगा। इस निमित्त एक कार्यक्रम आज यानी 8 दिसंबर,2020 को जैन दादाबाड़ी, शाहगंज, आगरा में आयोजित किया गया है। समय है अपराह्न तीन से चार बजे तक।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद एसपी सिंह बघेल होंगे। संगोष्ठी का विषय है- अशोक जैन सीएः समाजसेवियों के लिए एक प्रकाश स्तम्भ। उन्होंने अपील की है कि कार्यक्रम में आकर समाजसेवा के लिए चल रहे प्रकल्पों को सहयोग और आशीर्वाद प्रदान करें।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। सभी से आग्रह किया गया है कि मास्क पहनकर आएं। कार्यक्रमस्थल पर सैनीटाइजेशन किया जाएगा। शारीरिक पूरी का भी पालन होगा।
- The reason Glorion Casino Game Thumbnails Load Fast Canada Impatient Tester - October 23, 2026
- Income Tax Organization Session MegaBlock Casino Game Financial Management in UK - October 23, 2026
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026