रोती-बिलखती बच्ची को पुलिस ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती
बच्ची की हालत में सुधार, जन्म देने कलयुगी मां की तलाश शुरू
Kasganj (Uttar Pradesh, India) । पूत कपूत सुने बहुतेरे माता न सुनी कुमाता.. ये बात कासगंज शहर के बारह पत्थर के समीप रामबाग कॉलोनी में गलत हो गई। एक कलयुगी मां अपनी नवजात जिंदा बच्ची को झाड़ियों में लिटाकर फरार हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची को कासगंज के अशोक नगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका उपचार चल रहा है।
कासगंज के अशोक नगर जिला अस्पताल में एनआईसी मशीन पर लम्बी-लम्बी सांसे ले रही, ये कलयुगी मां की नवजात बच्ची है। बताया जा रहा है कि यह नवजात बच्ची मंगलवार को सोरों गेट स्थित रामबाग कॉलोनी की एक झाड़ियों में रो रही थी। इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई कह रहा है कि यह बिन ब्याही मां की कतूत है तो कोई गरीब परिवार की महिला की करतूत बता रहा है।
पुलिस ने लिखी रिपोर्ट
पुलिस ने नवजात बच्ची को फेंकने वाले अज्ञात व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस पता लगा रही है कि इलाके में किसके घर पर हाल ही में डिलीवरी हुई है। पुलिस का अंदाजा है कि लड़की होने की वजह से आरोपियों ने उसे मरने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया होगा। पुलिस ने सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के साथ तमाम सार्वजनिक स्थानों से जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा इलाके में सक्रिय मजदूरों से भी जानकारी ली जा रही है कि कुछ समय पहले या कुछ दिनों पहले इलाके में किन-किन के घर डिलीवरी हुई है।
- केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा, जनसंदेश टाइम्स अखबार के अवॉर्ड आगरा के पदमश्री, शिक्षाविदों को दिया बड़ा काम - September 28, 2025
- NTPC ने शुरू की रिक्त 114 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया - December 14, 2023
- यूपी पुलिस में 62 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जनवरी से - December 13, 2023