अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस आयोजन में शामिल होने के लिए देशभर से लोग आएंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे, जहां सबसे पहले उन्होंने हनुमागढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। वहीं, मंगलवार के कारण वहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है।
अयोध्या में श्री रामलला जी के दर्शन-पूजन करते #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/z6efxz48gN
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 9, 2024
वहीं, मुख्यमंत्री के वहां पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का जयघोष शुरू कर दिया तो सीएम योगी ने भी हाथ हिलाकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। पांच मिनट दर्शन पूजन करने के बाद सीएम योगी हनुमानगढ़ी से रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद वो विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हैं।
इसके साथ ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी के साथ भी बैठक कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी पर चर्चा करेंगे। रामनगरी के साधु संतों से मुलाकात करने की भी योजना है।
श्री हनुमानगढ़ी, अयोध्या में दर्शन-पूजन करते #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/txXpD0WSCx
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 9, 2024
-एजेंसी
- उत्तर प्रदेश में बदला FIR का नियम: घरेलू हिंसा और मानहानि जैसे मामलों में मजिस्ट्रेट का आदेश अनिवार्य - March 29, 2026
- आगरा डीएम का स्कूलों को अल्टीमेटम: वेबसाइट पर डालें फीस और ड्राइवरों का ब्यौरा, मनमानी की तो रद्द होगी मान्यता - March 29, 2026
- आगरा जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की बड़ी पहल: आगरा की जेलों में लगेगा स्पेशल कैंप, दिव्यांग कैदियों की होगी मदद - March 29, 2026