लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार से उत्तरी पछुआ हवाएँ सक्रिय होंगी, जिनका असर अगले दो दिनों में स्पष्ट दिखेगा। इससे पश्चिमी यूपी में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। जबकि पूर्वांचल और बुंदेलखंड में रविवार को दिन का तापमान कुछ बढ़ सकता है। सोमवार से पूरे प्रदेश में ठंड और तेज़ महसूस होगी।
शनिवार को कानपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इटावा में रात का पारा 8 डिग्री और बरेली में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे इन जिलों में ठंड की तीव्रता पहले से ही बढ़ गई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार से तराई सहित ज्यादातर हिस्सों में सुबह-शाम हल्के से मध्यम कोहरे के हालात बनेंगे। ऐसे में दृश्यता प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में प्रदेश के कई जिलों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।
- आगरा के जगदीशपुरा में दुकान और प्लॉट खाली कराने को लेकर विवाद: भाजयुमो नेता समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - September 26, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ईसीआई की अहम बैठक: फॉर्म-6 और एसआईआर विवाद पर आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, कई कड़े प्रशासनिक फैसले - September 26, 2026
- वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत: चौथी मंजिल से गिरने से गई जान, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल - September 26, 2026