Agra (Uttar Pradesh, India)। लॉकडाउन के दौरान भारतीय जनता पार्टी महानगर की उपलब्धियां चौंकाने वाली हैं। पीएम केयर फंड में 1,48,83,200 रुपये भेजे हैं। 9000 राशन कार्ड बनवाकर राशन उपलब्ध कराया है।
9000 राशन कार्ड बनवाए
भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने आज माधव मंडल के वार्ड संख्या 12 और शिवाजी मंडल के वार्ड संख्या 9 में ज़रूरतमंद लोगों को राशन कार्ड वितरित किए। कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए पूरे लॉकडाउन में भारतीय जनता पार्टी ने आगरा शहर के हर घर तक पहुँचने का प्रयास किया है। हर गरीब को उसके हक़ का राशन दिलवाया है और जिसके पास राशन कार्ड नहीं था या किन्ही कारणों से नहीं बन पाया था, उसके लिए प्रशासन के सहयोग से त्वरित राशन कार्ड बनवाकर उस तक पहुँचाया गया।इस लॉक डाउन में अब तक लगभग 9000 नए राशन कार्ड भाजपा संगठन ने ज़रूरत मंद लोगों तक पहुँचाए हैं।

1.48 करोड़ रुपये पीएम केयर फंड में भेजे
पूरे लॉक डाउन में भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ आगरा शहर की जनता की हर सम्भव मदद करता रहा है। जिसके लिए भाजपा महानगर संगठन ने आगरा शहर वासियों के लिए विभिन्न सहायता हेल्प लाइन उपलब्ध करायी । इंटर स्टेट इंटर सिटी पास एवं फल सब्ज़ी पास हेतु, फ़ूड हेल्प लाइन, मेडिकल हेल्प लाइन, राशन कार्ड और नगर निगम हेल्प लाइन के माध्यम से पूरे आगरा शहर में 31 मई तक 1,76,970 मोदी किट, 16,20,842 भोजन पैकेट, 2,14,737 फ़ेस मास्क जनता तक पहुँचाये गए हैं। इसके अलावा इस आपदा से निपटने के लिए पीएम केयर फंड में 1,48,83,200 रुपये का सहयोग पूरे आगरा शहर से पहुँचाया गया है। कोरोना महामारी से लड़ने में सहायक आरोग्य सेतु ऐप भी 3,64,808 लोगों को डाउनलोड कराया है।
हर समय तत्पर भाजपा कार्यकर्ता
भानु महाजन ने बताया कि आगे भी भाजपा संगठन कोरोना महामारी से लड़ने के लिए आगरा शहर के हर व्यक्ति के साथ खड़ा है। इस महामारी की समाप्त करने के लिए हर सम्भव प्रयास करने के लिए तत्पर रहेगा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हेमंत भोजवानी, पार्षद शिवम् सागर, ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ ,प्रदीप उप्रैती, सुरेश कुशवाह, शिव कुमार दुबे, उषा शर्मा, निशा दुबे, आदेश त्यागी, किशन कटारा आदि उपस्थित रहे।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026