अजय कुमार लल्लू की लखनऊ में जमानत खारिज होने पर कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, गिरफ्तार
Mathura (Uttar Pradesh, India)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की लखनऊ में जमानत याचिका खारिज हो गई। इससे नाराज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट मथुरा पर एकत्रित होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की। विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन में गिरफ्तार लिया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा।
कलक्ट्रेट में नारेबाजी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की कोर्ट से बेल खारिज होने के बाद कांग्रेसियों ने अपना आपा खो दिया। बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर दर्जनों की संख्या में एकत्रित होकर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एक दर्जन के करीब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।
फर्जी मुकदमा लगाया
इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा के योगी सरकार मनमानी कर रही है। मोदी महामानव बनकर लॉकडाउन कर देते हैं और पूरा देश परेशान हो जाता है। हजारों लोगों को सड़कों पर पैदल चलकर अपने घरों तक जाना पड़ा। किसान परेशान हैं। जिलाध्यक्ष का यह भी कहना है कि 1000 बसें कांग्रेस के द्वारा लगाई गई थी ताकि पैदल चल रहे लोगों को उनके घर तक छोड़ा जाए लेकिन भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज करा दिया। एस्मा लगा दिया है। धारा 144 का आडंबर रच रहे हैं। हम लोग किसी भी चीज से डरने वाले नहीं हैं। आगे उग्र आंदोलन करेंगे ।
धारा 144 का किया उलंघनः पुलिस
प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए सीओ सिटी आलोक दुबे ने बताया कि यह लोग धारा 144 का पालन नहीं कर रहे थे। दर्जनों की संख्या में एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे थे। हम लोगों ने धारा 144 उल्लंघन के तहत करीब 9 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026