Aligarh (Uttar Pradesh, India) । कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण किए गए लॉकडाउन की वजह से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाऐं रह गईं थी। जो अब 1 जुलाई से 15 जुलाई 2020 के मध्य होंगी। एएमयू स्कूल शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो असफर अली खान के अनुसार परीक्षा से 10 दिन पहले शेडयूल परीक्षा नियंत्रक द्वारा वेबसाइट www.amucontrllerexams.com पर जारी किया जायेगा। उन्होंने छात्रों को सुझाव दिया कि वह वेबसाइट को देखते रहें।
सुविधानुसार शिक्षक रहेंगे उपलब्ध
प्रो असफर अली खान ने आगे बताया कि स्कूल की ऑनलाइन कक्षाऐं 15 मई तक चलेंगी और छात्रों को होम टास्क, एसाइनमेंट, प्रोजेक्ट आदि 16 से 21 मई के मध्य दिये जायेंगे। इसके साथ ही छात्रों की आनलाइन सहायता के लिये उनकी सुविधानुसार शिक्षक 29 मई से 15 जून तक उपलब्ध रहेंगे। गर्मियों की छुट्टियों के बाद कक्षाऐं प्रारंभ होने की सूचना बाद में दी जायेगी।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026
- Snelle Stortingen Oranje Palace Casino Simplificeert Stortingen voor Nederlanders - October 18, 2026