लखनऊ। सपा विधायक और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल व उनकी मां कृष्णा पटेल को लखनऊ में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह अपने समर्थकों के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जा रही थीं। जहां उनकी बड़ी बहन व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पिता डॉ सोनेलाल पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन कर रही हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच टकराव रोकने के लिए ये निर्णय लिया है।
इसके पहले एक निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पल्लवी पटेल ने कहा था कि स्वर्गीय डॉ. सोनेलाल पटेल जी की जयंती और परिनिर्वाण उनके समर्थक बड़े पैमाने पर मनाते हैं। इस बार भी राजधानी लखनऊ में कार्यक्रम तय था। ऐसे में जिस सभागार के लिए हमने अनुमति ली थी उसे निरस्त कर दिया गया। इसके बाद हम लोग विश्वेश्वरैया गए वहां पर भी निरस्त कर दी गई।
उन्होंने कहा कि हमने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के हॉल के लिए आवेदन किया उसका आवेदन भी निरस्त कर दिया गया। हमने इस पर कमिश्नर ऑफ पुलिस तक से बातचीत करने का प्रयास किया और यह जानने का प्रयास किया कि हमारी एक नहीं तीन तीन जगह इस कार्यक्रम के लिए निरस्त की जा रही हैं तो इसका आधार क्या है। हमें जवाब मिला कि ऊपर से प्रेशर है। ये बातें पल्लवी पटेल ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर कही। वह अपनी पार्टी अपना दल (कमेरावादी) के साथ अपने पिता की जयंती मनाना चाहती थीं लेकिन उन्हें सभागार के लिए अनुमति देकर निरस्त कर दिया गया।
– एजेंसी
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026