सांसद राजकुमार चाहर ने लखनऊ में की भेंट, सड़कें प्राथमिकता पर बनवाने का आश्वासन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 100 करोड़ स्वीकृत, यूपी सरकार भी देगी धन
Agra, Uttar Pradesh, India. फतेहपुर सीकरी (आगरा) से सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के लोक विभाग विभाग मंत्री जितिन प्रसाद से भेंट की। उन्हें फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की सड़कों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। जितिन प्रसाद जून में आगरा आएंगे और सड़कों के संबंध में बड़ी सौगात देंगे।
श्री चाहर ने अवगत कराया कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में 15 विकास खंड और पांच विधानसभा क्षेत्र आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, बाह, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इस तरह बड़ा लोकसभा क्षेत्र है। फतेहपुर सीकरी ऐतिहासिक लोकसभा क्षेत्र है। सीकरी में देश-विदेश के सैकड़ों पर्यटक और श्रद्धालु प्रतिदिन आते हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये से अधिक की सड़कें स्वीकृत की गई हैं। अन्य सड़कों के चौड़ीकरण, उच्चीकरण और नदियों पर पुल बनाने की जरूरत है। राजस्थान सीमा से लगी सड़कों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सड़कें अच्छी बनती हैं तो न केवल यातायात में सुविधा होती है बल्कि जीवनस्तर पर भी ठीक होता है वाहन खराब नहीं होते हैं, यात्रा में समय बचता है।
मंत्री जितिन प्रसाद ने सांसद राजकुमार चाहर से सड़कों के बारे में विस्तार से प्रस्ताव मांगा है। मंत्री ने कहा कि वे आगरा और खासतौर पर फतेहपुर सीकरी की महत्ता को समझते हैं। इसलिए जून में आगरा आएंगे। जनसुविधा और पर्यटन विकास की दृष्टि से फतेहपुर सीकरी की सड़कों का निर्माण प्राथमिकता पर कराएंगे। सांसद राजकुमार चाहर ने जितिन प्रसाद का आभार प्रकट किया है। इस मौके पर बलिया के सांसद एवं पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर भी मौजूद थे।
- दीपावली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का राष्ट्र के नाम संदेश; देश-वासियों को दीं पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं - November 8, 2026
- धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली: जहांगीरपुरी में AQI पहुंचा 463, दिवाली की आतिशबाजी से और बिगड़ने के आसार - November 8, 2026
- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला; अमेरिकी लॉबिंग फर्म ‘मर्करी पब्लिक अफ़ेयर्स’ के जरिए पैसे देकर तारीफ करवाने का लगाया आरोप - November 8, 2026