गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गोरखपुर को बड़ी सौगात दी। उन्होंने गोरखपुर महानगर को 234 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नगर निगम, गोरखपुर व NTPC विद्युत व्यापार निगम के मध्य ₹255 करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना हेतु MoU के अवसर पर सम्मिलित हुए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, अगर भारत को दुनिया में एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में अपने आपको स्थापित करना है तो नगरीय विकास एक महत्वपूर्ण पक्ष है। इससे लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ तो मिलेगा ही, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावना भी बढ़ेगी।
नगर निगम, गोरखपुर एवं NTPC विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड के मध्य ₹255 करोड़ के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के लिए एमओयू और ₹234 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/lye5q3H9kB
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 15, 2023
मुख्यमंत्री ने कहा कि, अब सॉलिड वेस्ट प्लांट, कूड़े का उपयोग चारकोल, कम्पोस्ट, बिजली बनाने में करेगा। इन सबके बदले नगर निगम गोरखपुर को अगले 25 वर्ष के अंदर ₹600 करोड़ से अधिक की बचत भी होने वाली है यानि आम के आम और गुठलियों के दाम। उन्होंने कहा कि, नगर निकायों को स्मार्ट सिटी के रूप में स्थापित करने के प्रधानमंत्री जी के विजन को जमीनी धरातल पर उतारने में सहायता मिलेगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, नगरीय विकास के क्षेत्र में अनियोजित और अवैज्ञानिक विकास की सोच ने बड़ी समस्या खड़ी कर दी थी। जगह-जगह कूड़े का पहाड़ दिखता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन ने इस समस्या के निदान में व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन किया है। इसी कड़ी में गोरखपुर नगर निगम ने नगरीय जीवन को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ आधुनिक तकनीक से वेस्ट को वेल्थ बनाने की पहल की है। स्मार्ट सिटी बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
- आगरा में तीज के उल्लास संग सजा ‘सावन सूत्र बाजार’: महिला स्वावलंबन और हस्तकला का दिखा अनूठा संगम - August 14, 2026
- Agra News: आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कारों का संदेश लेकर निकली कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ - August 14, 2026
- आगरा में लायंस क्लब प्रयास की अनूठी पहल: दयालबाग की ‘एक पहल पाठशाला’ में 500 बच्चों को बांटी गई यूनिफॉर्म, डेढ़ लाख की मदद - August 14, 2026