लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक वीडियो को शेयर करते हुए सरकार को घेरते हुए कहा कि, उप्र की भाजपा सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में ये होड़ चल रही है कि कौन सा मंत्रालय ‘सबसे नाकाम’ है।
अखिलेश यादव ने वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि, ”लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट की बदहाली को स्वयं इलाज की ज़रूरत है। ‘सुगम-सेवा’ का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा अस्पतालों के लिए लिफ़्ट की सुविधा नहीं दे पा रही है तो और क्या बात करनी।
लखनऊ के कैंसर इंस्टीट्यूट की बदहाली को स्वयं इलाज की ज़रूरत है। ‘सुगम-सेवा’ का ढिंढोरा पीटनेवाली भाजपा अस्पतालों के लिए लिफ़्ट की सुविधा नहीं दे पा रही है तो और क्या बात करनी।
उप्र की भाजपा सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में ये होड़ चल रही है कि कौन सा मंत्रालय ‘सबसे नाकाम’ और… pic.twitter.com/V2lep0xm8L
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 19, 2024
इसके साथ ही लिखा कि, उप्र की भाजपा सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में ये होड़ चल रही है कि कौन सा मंत्रालय ‘सबसे नाकाम’ और ‘बदइंतज़ामी का प्रतीक’ बन गया है। इसमें ‘स्वास्थ्य मंत्रालय’ की ख़स्ताहाल चिकित्सा सेवाओं और क़ानून-व्यवस्था के चौपटहाल की वजह से पुलिस के सर्वेसर्वा ‘गृह मंत्रालय’ के बीच प्रथम आने की ज़बरदस्त मारामारी है।
-एजेंसी
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026
- SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल: योगी सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- दोषी को मिले सख्त सजा - March 15, 2026