समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। सोमवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में तेज प्रताप यादव को सपा ने कन्नौज से प्रत्याशी बनाया है। बलिया से सनातन पांडेय को टिकट दिया गया है। तेज प्रताप यादव सपा मुखिया के भतीजे हैं। उनकी शादी 2015 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी राजलक्ष्मी के साथ हुई है।
गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव इससे पहले मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। वह मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह के पोते हैं। तेज प्रताप के पिता रणवीर सिंह यादव का 36 साल की उम्र में ही निधन हो गया था। वे ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। तेज प्रताप यादव की मां मृदुला यादव मौजूदा समय में सैफई की ब्लॉक प्रमुख हैं। रणवी सिंह यादव और अखिलेश यादव चचेरे भाई हैं। इस लिहाज से तेज प्रताप यादव उनके भतीजे हैं।
2014 से 2019 तक रहे मैनपुरी के सांसद
तेज प्रताप यादव का जन्म 21 नवंबर, 1987 को हुआ है। वह 2014 से 2019 तक मैनपुरी से सपा सांसद रह चुके हैं। मुलायम सिंह यादव 2014 लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ और मैनपुरी दो जगह से जीते थे। मैनपुरी सीट छोड़ने की वजह से यहां उपचुनाव कराया गया जिसमें तेज प्रताप यादव को जीत हासिल हुई थी।
तेज प्रताप ने कर्नल ब्राउन कैंब्रिज स्कूल देहरादून और दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने लीड्स यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री हासिल की। सिरसागंज और शिकोहाबाद से पूर्व सपा विधायक हरिओम यादव उनके नाना हैं।
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026