Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा स्मार्ट सिटी भारत सरकार के सलाहकार सदस्य, प्रदेश संयोजक हिन्दू जागरण मंच, ब्रज प्रान्त उत्तर प्रदेश व आत्मनिर्भर एक प्रयास संस्था के चेयरमैन राजेश खुराना ने रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। पटका पहनाकर सम्मान किया। आगरा में मिशन 2022 को लेकर संगठनात्मक बैठक करने के लिए आए जेपी नड्डा के स्वागत के दौरान श्री खुराना के साथ उनके पुत्र रनवित खुराना भी मौजूद थे। जेपी नड्डा ने यहां कोरोना काल में सेवा करने वाले चिकित्सकों को भी सम्मानित किया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगरा में सभी पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए। बूथ को मजबूत बनाने और प्रवास की संख्या बढ़ाने का मंत्र दिया। कहा- संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को शत प्रतिशत धरातल तक उतारना है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमें हर समय विचार करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के ब्रज क्षेत्र समिति की बैठक के साथ विधायकों के पिछले साढ़े चार साल के कामकाज की समीक्षा की।
उल्लेखनीय है कि ब्रज क्षेत्र भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है। 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव के साथ ही साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में ब्रज ने भाजपा का भरपूर साथ दिया। ब्रज क्षेत्र की कुल 65 विधानसभा सीटों में से 57 पर भाजपा का कब्जा है।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026