rajesh khurana and jp nadda

राजेश खुराना ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का किया सम्मान

Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा स्मार्ट सिटी भारत सरकार के सलाहकार सदस्य, प्रदेश संयोजक  हिन्दू जागरण मंच, ब्रज प्रान्त उत्तर प्रदेश व आत्मनिर्भर एक प्रयास संस्था के चेयरमैन राजेश खुराना ने रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। पटका पहनाकर सम्मान किया। आगरा में मिशन 2022 को लेकर संगठनात्मक बैठक […]

Continue Reading
jp nadda bjp

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोरोना योद्धा डॉक्टर्स का किया सम्मान, सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया, पूछा- डॉ. अरिंजय जैन को क्यों छोड़ दिया?

Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी द्वारा एसएनजे गार्डेन, फतेहाबाद रोड, आगरा पर एक चिकित्सक सम्मेलन आयोजित किया गया। चिकित्सक सम्मेलन में उन कोरोना वॉरियर्स डॉक्टरों का सम्मान किया गया, जिन्होंने कोरोना काल में अभूतपूर्व जनसेवा की। चिकित्सक सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा उत्तर […]

Continue Reading
jagat prasad nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अधयक्ष जेपी नड्डा का लखनऊ और आगरा दौरा तय

Lucknow, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (BJP National President JP Nadda ) उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर 7 अगस्त 2021 (शनिवार) को लखनऊ पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष 7 अगस्त को राजधानी लखनऊ व 8 अगस्त को आगरा में पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों व संगठनात्मक बैठकों में […]

Continue Reading
bjp flag

भाजपा के संगठन मंत्री को कोरोना, मची खलबली

Chandigarh (Union territory, India)। भारतीय जनता पार्टी पंजाब और चंडीगढ़ के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के पूर्व प्रचारक दिनेश कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके चलते पंजाब, चंडीगढ़ से लेकर उत्तर प्रदेश तक खलबली है। इसका कारण यह है कि दिनेश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के रहने […]

Continue Reading
bjp yuva morcha

नीलकंठ तिवारी ने भाजपा से जुड़े युवाओं से कही खास बात

भाजपा महानगर और जिला युवो मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताईं, महामारी पर अंकुश लगायाAgra (Uttar Pradesh, India)। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं  मुख्यमंत्री प्रोटोकोल नीलकंठ तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर के ज़िला एवं महानगर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोदी सरकार के एक वर्ष के एवं योगी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल को जन-जन तक पहुँचाने एवं आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को पूर्ण समर्पण से लगने को कहा। महामारी पर अंकुश नीलकंठ तिवरी  ने बताया कि कोरोना काल में  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री  योगी आदित्यनथ के निर्णयों ने देश की जनता को इस महामारी के समय में लड़ने में सशक्त बनाया है । जहां एक ओर सम्पूर्ण विश्व इस महामारी की चपेट में आ चुका है वहीं भारत आज भी इस महामारी पर अंकुश लगाए हुए है।  कोरोना काल में सभी प्रवासी मज़दूर भाई – बहनों को उनके घर तक पहुँचाने के लिए उचित संसाधनों की व्यवस्था के साथ साथ, उनके खाने पीने की भी व्यवस्था की।   प्रधानमंत्री  द्वारा 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर राहत पैकेज में समाज के हर वर्ग का ख़्याल रखा गया है।  युवाओं के लिए कहा कि युवा इस देश की शक्ति है भारत के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रयास में लगी हुई है, निश्चित तौर पर भारत का युवा आत्मनिर्भर बनेगा और अपने देश के विकास में योगदान करेगा। उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाएं महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने युवा सम्मेलन में उपस्थित सभी युवाओं को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी को आज के युवाओं पर पूर्ण विश्वास है। हमें उनके विश्वास पर खरा उतरना है। हमें बूथ के हर घर तक जाना है और मोदी  एवं योगी  की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाना है। सभी युवा कार्यकर्ताओं को मोदी  के लोकल फ़ोर वोकल अभियान को भी जन-जन तक पहुँचाना है जिसके माध्यम से हमारे देश के हर युवा को रोज़गार भी मिल सकेगा। 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया भाजपा महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव राजवत ने बताया कि इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में 500 से अधिक लोगों की जूम ऐप के माध्यम से सभा हुई, जिसमें 100 से अधिक युवतियाँ उपस्थित रहीं । यह भारतीय जनता पार्टी के प्रति युवा कार्यकर्ताओं की निष्ठा एवं मोदी  और योगी  के नेतृत्व के प्रति विश्वास है । विशेष उपस्थिति सम्मेलन को सुचारु रूप से चलाने में महानगर आई टी संयोजक जितेंद्र सविता का प्रमुख योगदान रहा। सम्मेलन में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा, ब्रज क्षेत्र युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष गौतम, सहदेव शर्मा, महामंत्री युवा मोर्चा शैलू पंडित, महानगर मीडिया प्रभारी सुमित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading