Agra, Uttar Pradesh, India. चित्रांशी आगरा के संस्थापक अध्यक्ष केसी श्रीवास्तव व संरक्षक एसएस यादव को नागरी प्रचारिणी पुस्तकालय भवन आगरा में श्रद्धांजलि दी गई। आगरा के साहित्यिक व सामाजिक क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी सेवाओं को याद किया। इस अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें नगर के प्रमुख शायरों व कवियों ने काव्य पाठ किया।
सर्वप्रथम केसी श्रीवास्तव के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किये। तत्पश्चात प्रोफेसर डॉक्टर बृजेश चंद्रा, डॉक्टर सिराज क़ुरैशी, हरीश सक्सेना चिमटी, महेश धाकड़, सुनीत गोस्वामी, मुफ्ती इमरान क़ासमी, सुनील श्रीवास्तव ने केसी श्रीवास्तव को कर्मयोगी व सच्चा हिंदुस्तानी बताया। कहा कि केसी भाई मुल्क की गंगा-जमुनी संस्कृति के वाहक थे। उन्होंने कौमी एकता की मशाल को आजीवन जलाये रखा। उन्होंने 1983 से लगातार आगरा में फ़िराक़ गोरखपुरी की याद में मुशायरा व कवि सम्मेलन आयोजित करके साहित्य की सेवा की है। वे अपने कार्यों के जरिये हमेशा जीवित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल ताजमहली व डॉक्टर त्रिमोहन तरल ने संयुक्त रूप से की। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डाक्टर बृजेश चंद्रा व विशिष्ट अतिथि डाक्टर सिराज कुरैशी थे। संचालन अमीर अहमद एडवोकेट महासचिव चित्रांशी आगरा ने किया।
दिल ताजमहली, डॉक्टर त्रिमोहन तरल, अमीर अहमद, शाहिद नदीम, हसन इक़बाल, डॉक्टर अनिल उपाध्याय, रमेश पंडित, शलभ भारती, सुहेल लखनवी, संजीव गौतम, चांद अकबराबादी, भरत दीप माथुर, शिवराज यादव, वैभव असद ने काव्यपाठ किया।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026