आगरा, 07 जून। थाना न्यू आगरा पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो शहर के युवाओं और खासतौर पर छात्रों को गांजे का नशा करने का आदी बना रहा था। पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को दस किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। गांजे का मूल्य पांच लाख रुपये बताया गया है।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने शनिवार को मीडिया को बताया कि पुलिस टीम ने दयालबाग स्थित पोड्या घाट के पास से दोनों अभियुक्तों चंद्रपाल और गजेंद्र उर्फ ‘सेक्सी’ को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि वे यह गांजा उड़ीसा और विशाखापत्तनम से मंगवाते थे और शहर के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों को बेचते थे।
ये तस्कर खासतौर पर कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के आसपास युवाओं को निशाना बनाकर उन्हें नशे का आदी बना रहे थे। अब पुलिस उनकी सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है। इनसे जुड़े अन्य नाम भी जल्द सामने आ सकते हैं।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार और एसीपी विनायक भोंसले के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना न्यू आगरा प्रभारी राजीव त्यागी, एसआई अजय कुमार, एसआई सुमित देशवाल, एसआई राहुल ढाका, एसआई रमन सिंह समेत अन्य जवान शामिल रहे।
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026
- SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल: योगी सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- दोषी को मिले सख्त सजा - March 15, 2026