आगरा। जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व शनिवार को पूरी श्रद्धा, उत्साह और शांति के साथ मनाया गया। शहर की प्रमुख मस्जिदों और ऐतिहासिक स्थलों पर हजारों मुस्लिमों ने नमाज अदा की और देश में अमन-चैन व भाईचारे की दुआएं मांगीं।
शहर के मुख्य नमाज स्थलों शाही ईदगाह, जामा मस्जिद और ताजमहल परिसर सहित सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए। नमाज के बाद, सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
ताजमहल पर नमाज अदा करने का अवसर अमन, शांति और भाईचारे का प्रतीक बन गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शहर भर की सभी मस्जिदों और प्रमुख नमाज स्थलों के बाहर सुरक्षा का पहरा था।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार गश्त की और सुनिश्चित किया कि कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो। अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए थे, जिसमें जनता का भी भरपूर सहयोग मिला।
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026