आगरा: थाना ताजगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना ताजगंज पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरों को ताजगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने शातिर लुटेरे से लूट का सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक हाल ही में एक पीड़ित ने ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि अज्ञात लोगों ने रास्ते में उसके साथ मारपीट की, घायल किया और उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और इन लुटेरों की धर पकड़ में जुट गई।
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चल रही चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया और तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया जिन्होंने लूट की कई वारदात को भी कबूला है। शातिर लुटेरों से 1 लोडर, 3 मोबाइल और 450 नगद बरामद किए। तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
- फूलों की होली और ओजस्वी कविताएं: आगरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में ‘होली मिलन’ बना विपक्षी एकता का मंच - March 15, 2026
- फरमान-मोनालिसा विवाह पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- 35 टुकड़ों में मिलेगी लाश…हिंदू परिवारों को दी अजीब नसीहत - March 15, 2026
- मुरादाबाद में सनसनी: नई नवेली बहू ने पूरे ससुराल को दी नशीली नींद, प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर हुई फरार - March 15, 2026