आगरा: थाना ताजगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना ताजगंज पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरों को ताजगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने शातिर लुटेरे से लूट का सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक हाल ही में एक पीड़ित ने ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि अज्ञात लोगों ने रास्ते में उसके साथ मारपीट की, घायल किया और उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और इन लुटेरों की धर पकड़ में जुट गई।
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चल रही चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया और तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया जिन्होंने लूट की कई वारदात को भी कबूला है। शातिर लुटेरों से 1 लोडर, 3 मोबाइल और 450 नगद बरामद किए। तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
- आगरा में जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष; बड़े भाई और भतीजों ने पूर्व बॉडी बिल्डर छोटे भाई को पीट-पीटकर सुलाया मौत की नींद - November 17, 2026
- वृंदावन में मॉरीशस के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत; भारत-मॉरीशस के 25 साल पुराने मैत्री संबंधों को और मजबूत बनाने पर मंथन - November 17, 2026
- गौमाता के चरणों में उमड़ी आस्था, दीपों से जगमगाई गौशाला: श्री मनःकामेश्वर मठ की ओर से धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी महोत्सव - November 17, 2026