आगरा: नवागत कप्तान जे. रविंद्रर गौड़ ने पदभार संभालने के बाद कुछ दिन थाना प्रभारियों की कार्यशैली देखी और फिर उसके बाद एक बड़ा फेरबदल कर दिया। पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्रर गौड़ ने थाना हरीपर्वत, लोहामंडी, कमला नगर, रकाबगंज, सदर सहित कई थानों में प्रभारी निरीक्षक सहित कई पुलिसकर्मी इधर से उधर कर दिए तो चार थाना प्रभारी लाइन हाजिर किये गए हैं। पुलिस आयुक्त की इस कार्यवाही से हड़कंप है।
तबादले में सबसे पहला नाम एंटी रोमिंग व मिशन शक्ति की प्रभारी निरीक्षक शैली राणा का था। उन्हें थाना रकाबगंज प्रभारी बनाया गया है तो वहीं रकाबगंज प्रभारी रहे सुदामा लाल को थाना मंसुखपुरा भेजा गया है। शाहगंज थाना प्रभारी आलोक सिंह को हरी पर्वत भेजा गया है
कमला नगर थाना प्रभारी आनंदवीर को जगदीशपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। हरी पर्वत थाने के अपराध निरीक्षक को कागरौल थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया है। थाना प्रभारी को कागरौल अमित कुमार मान को थाना शाहगंज प्रभारी बनाया गया है।
पीआरओ पुलिस आयुक्त धीमान सिंह को प्रभारी निरीक्षक जैतपुर बनाया गया है। प्रभारी सर्विलांस पुलिस आयुक्त सेल राकेश सिंह को प्रभारी फतेहाबाद बनाया गया है। थाना अध्यक्ष जगदीशपुर कुशल पाल सिंह को लोहा मंडी थाने की जिम्मेदारी सौंप गई है।
चौकी प्रभारी बिंदु कटरा को थाना अध्यक्ष पिनाहट बनाया गया है। चौकी प्रभारी ट्रांसपोर्ट नगर को कमला नगर थाने की जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें कमला नगर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
To read Dr Bhanu Pratap Singh books please Click this link on WhatsApp

- यूपी विधानसभा चुनाव 2027: स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन तय; 10 सीटों पर बनी सहमति, ‘हाथ’ के सिंबल पर उतरेंगे प्रत्याशी - October 28, 2026
- गोरखपुर सीट पर सपा प्रत्याशी की हार पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वोट से नहीं, खोट से चुनाव जीत रही है BJP - October 28, 2026
- ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक में करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप; FD तोड़कर उड़ाए 94 लाख और जेवर एयरपोर्ट मुआवजे के 1.29 करोड़, 5 कर्मचारी निलंबित - October 28, 2026