आगरा: विभिन्न मुकदमों में फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के लिए आगरा पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ के निर्देश पर जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया। थाना स्तर पर दर्ज मुकदमों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ में थाना पुलिस पूरे दिन-रात दौड़ लगाती रही। इस दौड़ में पुलिस को सफलता भी हाथ लगी। पूरे जिले भर से लगभग 53 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए वारंटी में दहेज हत्या व महिला उत्पीड़न के फरार चल रहे आरोपी भी शामिल थे।
अपराधियों की पूरी तरह से कमर तोड़ने के लिए पुलिस आयुक्त गौड ने पूरी रणनीति बना रखी है। रविवार को आगरा पुलिस की ओर से फरार वारंटियों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। 24 घंटे की भागदौड़ के दौरान जिले भर से 53 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि सबसे अधिक वारंटी ताजगंज थाने के है। ताजगंज थाने से 10, थाना न्यू आगरा से 9, मंटोला से 7, थाना सदर से 5, थाना शाहगंज से 4, थाना निबोहरा से 4,थाना डौकी से 2, पिनाहट से 2, कोतवाली से 2 और थाना मंसुखपुरा, थाना बमरौली कटारा, थाना शमशाबाद, और थाना चित्राहाट से 1-1 वारंटी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए वारंटियों में दहेज हत्या, महिला उत्पीड़न,जुआरी और सटोरी शामिल है।
- गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव और मछली पकड़ने के वायरल वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘भाजपाई अभी मच्छी मार रहे हैं, चुनाव बाद मक्खी मारेंगे’ - September 28, 2026
- आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खेत में पलटने से युवती की मौत और दो युवक घायल - September 28, 2026
- श्री रामलीला कमेटी आगरा ने घोषित की 2026 की कार्यकारिणी: प्रवीण स्वरूप बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को मिली श्रृंगार की जिम्मेदारी - September 28, 2026