जिलाधिकारी ने एडीए वीसी, नगरायुक्त, सीडीओ और अन्य अधिकारियों के साथ देखे दोनों स्थल
आगरा। ताज महोत्सव इस बार शिल्पग्राम के अलावा दूसरे स्थलों पर भी कराए जाने की संभावना तलाशने के लिए जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आज अधिकारियों संग रामलीला मैदान, शिल्पग्राम तथा कलाकृति स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रामलीला ग्राउण्ड में पार्किंग की व्यवस्था समुचित पाई गई। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि शिल्पग्राम में आयोजित हो चुके ताज महोत्सव के अनुसार रामलीला ग्राउण्ड में दुकानों, कार्यक्रम स्थल आदि के हिसाब से आंकलन किया जाए।
डीएम ने निर्देश दिए कि यह भी आंकलन किया जाए कि रामलीला ग्राउण्ड में कार्यक्रम आयोजन पर टेण्ट आदि व्यवस्था में कितना व्यय होगा। लगभग 400 दुकानों की आवश्यकता होगी, जिनका आकार 10×10 होगा। साथ ही फन सिटी आदि की भी व्यवस्था का ध्यान रखा जाए।
डीएम को शिल्पग्राम के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि शिल्पग्राम में 64 दुकानें स्थाई तौर पर बनी हुई हैं। कार्यक्रम आयोजन हेतु मंच की भी व्यवस्था है। यहां से डीएम कलाकृति का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें बताया गया कि कलाकृति स्थल में प्रवेश हेतु 03 प्रवेश द्वार हैं। यहां दर्शकों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान है।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण श्रीमती अरुन्मौली, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, ताज महोत्सव समिति की सचिव दीप्ति वत्स सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
ताज महोत्सव-2025 के आयोजन हेतु जन मानस से स्व- रचित थीम आमंत्रित
आगरा। संयुक्त निदेशक पर्यटन/सचिव, ताज महोत्सव समिति दीप्ति वत्स ने अवगत कराया कि प्रति वर्ष की भाँति ताज महोत्सव-2025 के आयोजन हेतु महोत्सव की थीम निर्धारित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त थीम के निर्धारण हेतु आम जन मानस से स्व-रचित थीम आमंत्रित की जाती है। निर्धारित तिथि 24 दिसम्बर तक प्राप्त सभी थीमों को थीम निर्धारण चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा तथा चयन समिति द्वारा चयनित थीम के आधार पर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
अपनी स्व-रचित एवं महोत्सव की गरिमा के अनुरूप सारगार्थित थीम 24 दिसम्बर की सायं पांच बजे तक निम्नलिखित पते/ई-मेल पर प्रेषित करने का कष्ट करें।
ताज महोत्सव समिति द्वारा चयनित थीम के रचियता को विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी रूपये 10000/- (रु० दस हजार मात्र) की धनराशि से पुरस्कृत किया जायेगा। पता : सचिव, ताज महोत्सव समिति, उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय, 64-ताज रोड, आगरा, ई-मेल [email protected] व दूरभाष : 0562- 2226431 है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- फाल्गुन के रंग में रंगी ताजनगरी: कहीं टॉफी-चॉकलेट की होली, तो कहीं फूलों की वर्षा के बीच गूँजा ‘श्याम बाबा का नाम’ - February 26, 2026
- आगरा में गजब की जालसाजी: झारखंड के युवक के नाम पर ले लिया 4.56 लाख का लोन, साढ़े चार साल बाद हुआ खुलासा - February 26, 2026
- Agra News: शमसाबाद में ‘डिजिटल दरिंदगी’, प्रेम संबंध टूटा तो युवक ने वायरल कीं अश्लील फोटो, पीड़िता का परिवार सदमे में - February 26, 2026