आगरा। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने मंगलवार को भगवान टाकीज चौराहा, दयालबाग और सरलाबाग क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। वह सुबह सात बजे ही निरीक्षण के लिए शहर में निकल गई। सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
महापौर को भगवान टाकीज चौराहे पर शराब की बोतलें फिकी मिली तो उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। महापौर ने भगवान टाकीज चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे क्षतिग्रस्त फुटपाथ को रिपेयर कराने और चौराहे पर उचित साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद वह दयालबाग रोड की ओर रवाना हो गईं। यहां पर उन्होंने सड़क पर सफाई कर रहे सफाईकर्मी से बात की।
महापौर ने कहा कि पूरे शहर में स्वच्छता कार्य में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर के हर कोने में विकास कार्यों को पूर्ण कराया जाएगा। जहां पर विकास कार्य रुके हुए हैं या अधूरे पड़े हैं उन्हें अधिकारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, जेडएसओ मुख्यालय इंद्रजीत सिंह, जोनल अधिकारी अवधेश कुमार, सीएसएफआई चंद्रपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026