आगरा: बिजलीघर चौराहे को अतिक्रमण मुक्त बनाने के साथ साथ अब ट्रैफिक पुलिस अनाधिकृत रूप से चल रहे ऑटो व ई रिक्शा के संचालन को रोकने में जुट गई है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से बिजलीघर चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया और बिजलीघर चौराहे पर बिना वैध प्रपत्र/अनाधिकृत रूप से संचालित एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो/ई–रिक्शा के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्यवाही से ऑटो संचालकों में हड़कंप मच गया। वहीं ई रिक्शा चालक भी अपने ई रिक्शा को बिजलीघर चौराहे पर लाने से बचते नजर आए।
आपकों बताते चले कि बिजलीघर चौराहे पर अनाधिकृत रूप से ऑटो व ई रिक्शा का संचालन हो रहा है। इनकी संख्या भी लगातार बढ़ रही है जिससे बिजलीघर चौराहे की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है और जाम की स्थिति भी बनने लगी है। इसके कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
इन समस्याओं के निस्तारण के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बिजलीघर चौराहे पर बिना वैध प्रपत्र/अनाधिकृत रूप से संचालित एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो/ई–रिक्शा के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया है। अनाधिकृत रूप से चलने वाले ऑटो व ई रिक्शा के चालान किये जा रहे हैं।
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026