आगरा। शहर के एक मिशनरी स्कूल के गेट पर कक्षा नौ के छात्र को बुरी तरह पीट दिया गया।
पीड़ित बच्चे के पिता ने थाना हरीपर्वत में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सीनियर छात्र ने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे को पीटा जिससे वह बेहोश हो गया। कुछ लोगों ने उसे बचाया। आरोपी छात्र जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
शास्त्रीनगर खंदारी में रहने वाले छात्र के पिता का कहना है कि उनका बेटा सेंट पॉल चर्च कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है।
उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद उनका बेटा घर आ रहा था लेकिन स्कूल के गेट पर ही सीनियर छात्र व उसके साथियों ने बुरी तरह से बेटे को मारना शुरू कर दिया। इससे उनका बेटा बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बचाया। हमलावर छात्र धमकी देते हुए भाग निकले।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026
- SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल: योगी सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- दोषी को मिले सख्त सजा - March 15, 2026