अलीगढ़: इसे समय के साथ बदलता प्यार कहें या रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला फितूर; अलीगढ़ की ‘सपना’ एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सुर्खियों में है। 10 महीने पहले जिस महिला ने अपनी सगी बेटी के होने वाले पति (दामाद) के साथ भागकर पूरे देश को चौंका दिया था, अब उसने उसी दामाद को धोखा देकर अपने जीजा (बहनोई) का हाथ थाम लिया है।
फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ हुई फरार
जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला सपना देवी ने इस बार फरार होने के लिए पूरी प्लानिंग की थी। उसके दूसरे पति (पूर्व में दामाद) राहुल का आरोप है कि सपना 6 फरवरी को घर से दो लाख रुपये नकद और लाखों के जेवरात समेटकर गंगीरी निवासी अपने बहनोई के साथ रफूचक्कर हो गई है। राहुल ने इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
सीतामढ़ी में चल रही थी ‘प्रेम कहानी’
पुलिस के अनुसार, पिछले साल अप्रैल 2025 में सपना अपने दामाद राहुल के साथ बिहार के सीतामढ़ी चली गई थी। वहां दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे और कोर्ट मैरिज करने का दावा कर रहे थे। उस समय सपना ने अपने पति और बच्चों की हर मिन्नत को ठुकरा दिया था और कहा था कि वह “सिर्फ राहुल की होकर रहेगी।” लेकिन महज 10 महीनों में ही उसका मन बदल गया और अब वह अपने ही रिश्ते के भाई (जीजा) के साथ नई दुनिया बसाने निकल पड़ी है।
उधर पहले पति ने भी रचा ली शादी
दिलचस्प मोड़ यह भी है कि सपना के इस कदम के बाद उसके पहले पति ने भी अब हार मानकर दूसरी शादी कर ली है। वहीं, पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक औपचारिक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है क्योंकि घटना का एक सिरा बिहार से भी जुड़ा है।
याद दिला दें: पिछले साल जब बेटी के हाथ पीले होने वाले थे, तब मां ने ही दामाद के साथ भागकर सामाजिक ताने-बाने को हिला दिया था। दो दिनों की काउंसलिंग और पंचायतें भी सपना को वापस घर नहीं ला सकी थीं।
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026