आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में कोचिंग में एडमिशन के नाम पर घर में घुसकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घबराई छात्रा ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, गांधी नगर में रहने वाली एक छात्रा ने थाना हरीपर्वत में तहरीर देकर शिकायत की कि विगत 25 अप्रैल को सुबह करीब दस बजे उसके घर में एक युवक एक कोचिंग का पम्पलेट लेकर आया और एडमिशन की कहने लगा। इस पर छात्रा ने कहा कि उसे कोचिंग में एडमिशन नहीं लेना है।
आरोप है कि इसके इसके बाद आरोपी युवक ने प्यास लगने का बहाना बनाकर पानी मांगा, जब वह पानी अंदर लेने गई तो पीछे से आरोपी भी घर में घुस आया और उसने दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें की।
इससे घबराकर उसने शोर मचाया तो आरोपी युवक वहां से भाग निकला। घबराई छात्रा ने खुद को बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल फोन पर मैसेज भेजे और अलग-अलग तरह की बातें करके गुमराह करने व फंसाने की कोशिश की। घबराई छात्रा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया कि जब युवक उसके घर आया था तो उसने अपना नाम मीर हिन्दू नाम बताया लेकिन बाद में पता लगाया तो उसका नाम आफताब निकला। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है।
- गूगल बाबा के नाम से विख्यात मुनिश्री समत्व सागर जी का आगरा के ट्रांस यमुना में मंगल प्रवेश, दर्शनों को उमड़ा जैन समाज - October 30, 2026
- करवा चौथ की रात मथुरा में हाईवोल्टेज फैमली ड्रामा: प्रेमी के कमरे में पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, देवरानी-जेठानी में चले लात-घूंसे - October 30, 2026
- जालौन के खेत में चल रही थी ड्रग्स की सीक्रेट लैब: डीआरआई और एटीएस के छापे में 5 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद - October 30, 2026