लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना फतेहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर 29 पर एक स्लीपर बस खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में करीब 23 यात्री घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना पर फतेहाबाद पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया। पुलिस के अनुसार सभी यात्री हरियाणा के हैं। वे अयोध्या से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। बस चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ।
सोमवार-मंगलवार की रात 2:30 बजे के करीब अयोध्या से दर्शन कर यात्रियों से भरी एक बस हरियाणा जा रही थी। बस जैसे ही थाना फतेहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 29 पर पहुंची तो चालक को झपकी आ गई। इस वजह से बस ट्रक में पीछे से घुस गई।
हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया। पांच की हालत गंभीर होने पर आगरा भेज दिया गया। गंभीर घायलों के नाम सीमा शर्मा निवासी अंबाला, चालक मोहित निवासी करनाल, गौरव निवासी यमुनानगर हरियाणा, सुभाष चंद्र हाकिम सिंह निवासी कुरुक्षेत्र, अनीता पत्नी सुभाष चंद्र निवासी कुरुक्षेत्र बताए गए हैं।
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026