murder

सपा नेता की हत्या कर शव लटकाया, इलाके में सनसनी

Crime NATIONAL REGIONAL

Mathura (Uttar Pradesh , India ) थाना नौहझील क्षेत्र में करीब 47 वर्षीय सपा नेता की हत्या कर शव को निर्माणाधीन मकान के गेट से लटका दिया गया। क्षेत्र में सपा नेता की हुई हत्या से सनसनी फैल गयी है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है की नगर पंचायत चुनाव को में हुए मामले को लेकर राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा था।

पिता ने देखा शव

थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले क़स्बा बाजना निवासी 47 वर्षीय दिनेश चंद गुप्ता जो समाजवादी पार्टी के नेता और सभासद थे। गुरुवार को घर से निर्माणाधीन फार्म हाउस पर चल रहे काम को देखने के लिए गए। देर रात तक घर नहीं पहुँचे तो परिजनों ने उनसे फ़ोन पर सम्पर्क किया। दिनेश चंद गुप्ता का फ़ोन रिसीव नहीं हो पाया। परिजनों के द्वारा काफी ढूंढा गया लेकिन कही भी पता नहीं चला। मृतक के पिता फार्म हाउस पर पहुंचे। वहां बेटे का शव लटका देखा।

शरीर पर चोटों के निशान

इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मामले की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दिनेश चंद के पिता का कहना है कि रात होने के बाद भी घर नहीं पहुँचा तो इसके फ़ोन पर फ़ोन किये लेकिन इसका फ़ोन रिसीव नहीं हुई। मैंने यहाँ आकर देखा तो गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था। शरीर पर चोटों के निशान भी है। उन्होंने ये भी बताया की पंचायत चुनाव में किसी मामले को लेकर कोई बात हुई थी और उसी के राजीनामा के लिए दबाव बनाया जा रहा था। दिनेश चंद्र मना कर रहा था।

जाँच के बाद कार्रवाई

घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया की दिनेश चंद गुप्ता का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। परिजनों के द्वारा जो तहरीर दी गयी है उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है। हत्या है या आत्महत्या, ये तो जाँच के बाद ही पता चल पायेगा। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जो भी दोषी होगा, उसे सजा दिलाई जाएगी।