डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. विश्व मंगल परिवार सेवा संस्थान द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास हैं- अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास देवी माहेश्वरी ‘श्रीजी’। स्थान है- शिव पैलेस, निकट हनुमान मंदिर, शास्त्रीपुरम रोड, पश्चिमपुरी, आगरा। तारीख है- 31 मार्च से 6 अप्रैल, 2024 तक। समय हैः दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक। कथा शुरू होने से पूर्व 30 मार्च को 1008 बहनों ने भव्य कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा में पीत वस्त्र धारी सिर पर कलश धारण किए बहनों को लोग देखते ही रह गए। इस दौरान धार्मिक गीत बजते रहे। महिलाएं भक्ति में इस कदर लीन थीं कि कलश यात्रा के दौरान भी नृत्य कर रही थीं। सुससज्जित रथ पर सवार थीं अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास देवी माहेश्वरी श्रीजी (वृंदावन)। वे निरंतर राधा नाम का जाप कर रही थीं।
कथा स्थल शिव पैलेस (हनुमान मंदिर, पश्चिमपुरी) से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा शुरू गई। कलश यात्रा पश्चिमपुरी चौराहा, काली माता मंदिर, नारायण मंदिर दहतोरा से कथा स्थल पर पहुंची। मुख्य यजमान लालता प्रसाद व विमलेश सारस्वत ने भागवत की पूजा अर्चना की। पूजन के बाद कलशों की स्थापना की गई।

वृंदावन से आई कथा व्यास देवी माहेश्वरी श्रीजी ने श्रीमद्भा गवत पुराण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश हो जाता है। साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। कथा सुनने मात्र से जीव जन्म और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है।

इस अवसर पर कथा समिति आगरा के अध्यक्ष गोविंद शर्मा, संयोजक मुकेश नेचुरल, मुकेश चंद गोयल, राजेश चतुर्वेदी, राजेश खुराना, कुलकुलेंद्र, कालीचरण गोयल, श्रीप्रकाश सिंह, किशोर तिवारी, अगम गौतम, प्रतिभा जिंदल, सीमा सिंह, आरके शुक्ला, तेजपाल सिंह, पायल सिंह चौहान, प्रवीणा राजावत, नरेश शर्मा, नीरज शर्मा, सौरभ खंडेलवाल, मोहकम सिंह, मीडिया प्रभारी अजेंद्र चौहान, सह मीडिया प्रभारी पवन चौधरी, दीपक तोमर एडवोकेट की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- लखनऊ में रिश्तों का कत्ल: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की सास की बेरहमी से हत्या, साजिश जान उड़ जाएंगे होश - March 22, 2026
- आगरा पुलिस पर गंभीर आरोप: तत्कालीन चौकी प्रभारी समेत 5 पर अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज, युवक को करंट लगाने का मामला - March 22, 2026
- आगरा उत्तर में विकास की रफ्तार: विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने दी ₹64 लाख की सौगात, सड़कों और पार्कों का कायाकल्प शुरू - March 22, 2026