लखनऊ । डीजीपी मुख्यालय ने सोमवार देर रात पांच आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) नीलाब्जा चौधरी को पीएसी मुख्यालय में आईजी (प्रोविजनिंग) बनाया गया है। अभिसूचना मुख्यालय में आईजी चंद्रप्रकाश द्वितीय को प्रशिक्षण मुख्यालय भेजा गया है।
पीएसी सेक्टर वाराणसी के डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) बनाया गया है। पीएसी मुख्यालय में डीआईजी सुरेश्वर को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। कानपुर की 37वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक कमलेश कुमार दीक्षित को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- यमुना एक्सप्रेसवे पर ₹1.20 करोड़ की हेरोइन बरामद, आगरा एंटी नारकोटिक्स टीम और नोहझील पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा तस्कर - March 18, 2026
- आगरा के माल रोड पर खूनी रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर - March 18, 2026
- आगरा भाजपा में ‘अजीबोगरीब’ पद का आविष्कार: महानगर अध्यक्ष को बना दिया ‘जिला अध्यक्ष महानगर’, होर्डिंग ने कराई फजीहत - March 18, 2026