योगेन्द्र उपाध्याय और विजय शिवहरे ने मोदी पत्र के साथ बांटे मास्क और सेनीटाइजर्स
Agra (Uttar Pradesh, India)। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर मोदी सरकार 2.0 को 1 वर्ष पूर्ण होने पर आज आगरा के वार्ड न. 94 नॉर्थ ईदगाह बूथ संख्या 199 पर परिवार सम्पर्क अभियान चलाया गया।इसमें भाजपा नेताओं ने घर – घर जाकर मोदी सरकार द्वारा देशवासियों के लिए लिखित पत्र, मास्क और सेनेटाइजर वितरण किये गए।
जनता से किया संवाद
अभियान में मौजूद आगरा दक्षिण के विधायक योगेंद्र उपाध्याय और भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने जनता संवाद में कहा कि Covid-19 से डरना नहीं उसे हराना है। इस भाव से सबको जागरूक करते हुए सबको आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर मुख्यरूप से मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह धाकड़, क्षेत्रीय पार्षद ओमप्रकाश धाकड़, राजू कुशवाह, समीर कपूर, नवल धाकड़, विश्वनाथ झा, मदन वर्मा उपस्थित रहे।
- NEET SS 2023 की तारीखों में संशोधन, परीक्षा अब नई तारीखों पर होगी - September 19, 2023
- UPSSSC PET Exam: तिथि घोषित, सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे - September 19, 2023
- SBI में 6 हजार से अधिक पद रिक्त, आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर - September 18, 2023