Agra, Uttar pradesh, India. आगरा मण्डल व्यापार संगठन की कार्यालय सचिव श्रीमती नीतू अग्रवाल ने आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने एक हुई वारदात पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर आरोपी महिला का कथन सत्य है कि लड़के ने फेसबुक से उनसे दोस्ती कर उनको बुलाया था तो उक्त महिला ने युवक को सही जबाव दिया है। इस घटना के बाद ऐसा कृत्य करने वाले लड़कों के दिल में डर पैदा होगा और वह लड़कियों से दोस्ती कर फॅंसाने से पहले सौं बार सोचेंगे। आज वह समय है जब लड़कियों व महिलाओं को अपनी रक्षा के लिए अपने पर्स में मिर्ची पाउडर व सुआ जरूर रखना चाहिए।
यह महिलाओं के साथ नाइंसाफी होगी
नीतू अग्रवाल ने कहा है कि पुलिस ने ऐसा साहसिक कार्य करने वाली महिला को गिरफ्तार करके ठीक नहीं किया है क्योंकि उस महिला ने जो कार्य किया है उन्न्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि पुलिस ऐसे मामलों में अपराधी को पकड़ने में हमेशा नाकाम ही रहती है। उस महिला को समाज में स्वागत होना चाहिए क्योंकि आज महिलाओं को ऐसे ही बहादुरी, साहस की आवश्यकता है। अगर उस महिला को बाइज्जत बरी नहीं किया गया तो यह देश की साहसी महिलाओं के साथ नाइंसाफी होगी।
गोविन्द नहीं आयेंगे द्रोपदी को बचाने
नीतू अग्रवाल ने कहा है कि महिलाओं के साथ रोज बलात्कार व बलात्कार के बाद उनकी नृशंस हत्या, छेड़छाड व अन्य वारदातें बढ़ती ही जा रही है। पुलिस का खौफ अब गुण्डों को नहीं रह गया है और अब तो फेसबुक पर दोस्ती कर नये-नये तरीकों से लड़कियों को फॅंसाकर लड़के उनका शोषण कर रहे है। अब महिलाओं को अपनी रक्षा स्वयं करनी होगी क्योंकि अब इस युग में गोविन्द नहीं आयेंगे द्रोपदी को बचाने।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026