Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा में 6 नवंबर से 8 नवंबर 2020 तक चलने वाले ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज अनीशा फिल्म्स इंटरनेशनल, मुंबई एवं आर0आर0 दीक्षित एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी फीचर फिल्म ग्रीन सिग्नल से होगा। फिल्म डायरेक्टर है शरद सिंह ठाकुर, डी ओ पी नारायण दीक्षित, प्रोड्यूसर मनोज मिश्रा,स्टोरी राइटर है आगरा की डॉ. कविता रायजादा। गाने के बोल लिखे है भावना दीपक मेहरा ने। ग्लैमर लाइव फिल्म्स एवं के.एम.आई. संस्थान, डॉ.बी.आर. आम्बेडकर विश्वविद्यालय के संयुक्त बैनर तले ‘जीटिफ-2020’ फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
ये हैं कलाकार
फिल्म के मुख्य कलाकार है ओंकार मानिकपुरी नत्था, जिया छाबड़ा, अंशू वार्ष्णेय, गौरी शंकर, रूपाली पवार,उमा शंकर, जुबली रायजादा, रोहित चौहान, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. रमेश श्रीवास्तव एवं अन्य स्थानीय कलाकार।
पालीवाल पार्क परिसर में आएं
डॉ. कविता रायजादा ने फिल्म प्रेमियों को 6 नवंबर 2020 को अपराह्न दो बजे जुबली हॉल, डॉ. बीआर अम्बेडकर विश्वविद्यालय, पालीवाल पार्क में आमंत्रित किया है।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026