लॉकडाउन में आगरा विकास मंच और रामलाल आश्रम ने किया अतुलनीय कार्य
Agra, Uttar Pradesh, India. रामलाल आश्रम में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न प्रदान किया। उन्होंने अपेक्षा की कि इसी तरह से सेवा कार्य करते रहेंगे।
इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम में संयोजक सुनील कुमार जैन, संरक्षक राजकुमार जैन, संदेश जैन, अरविंद शर्मा गुड्डू, महेंद्र जैन, सुशील जैन, विजय सेठिया, कमल चंद जैन ने अवगत कराया कि कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान आगरा विकास मंच और रामलाल आश्रम के योद्धाओं ने अतुलनीय कार्य किया है। अपनी जान हथेली पर रखकर भोजन, खाद्यान्न, दवा, मास्क, सैनीटाइजर्स आदि का वितरण किया। चिकित्सकों ने मरीज देखे। जिलाधिकारी ने डॉक्टर अजय बुलागन, राजेंद्र सिंह, निखिल जैन, दीपक जैन, शरद जैन, मनोज बोहरा, ब्रजमोहन, सुभाष, बेनी प्रसाद, सूरज मल, होतीलाल और सतीश को सम्मानित किया।
वृद्धावस्था पेंशन का आश्वासन
इस मौके पर आश्रम के संरक्षक शिव प्रसाद शर्मा ने निवास कर रहे बुजुर्ग माता- पिताओं के लिए जिलाधिकारी से अपनी वृद्धावस्था पेंशन बनवाने की अपील की। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया अति शीघ्र व्यवस्था कराएंगे। जिलाधिकारी ने आश्रम में की जा रही व्यवस्थाओं को सराहा।
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026