Mathura, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित गोवर्धन की ईदगाह में आज चार युवकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने हनुमान चालीसा पढ़ने का वीडियो भी बनाया जो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो देख पुलिस हरकत में आई और चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इन चारों पर शांतिभंग करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने शमशाबाद रोड स्थित नवादा के पास एक मजार में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने वाले युवकों के नाम सौरभ लंबरदार, राघव मित्तल, कान्हा और कृष्णा ठाकुर हैं। पकड़े जाने के बाद आरोपियों का कहना है कि उन्होंने आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए मस्जिद में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि गोवर्धन इलाका हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे के प्रतीक के तौर पर जाना जाता है। अगर कोई यहां शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसपर कड़ी कार्रवाई होगी।
ये पूरा मामला यहां से नहीं बल्कि तब से शुरू होता है जब दो मुस्लिम युवकों ने नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर परिसर में बैठकर नमाज अदा की और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पुलिस ने इन दोनों युवकों को भी हिरासत में ले लिया था जिनकी पहचान फैजल खान और चांद मोहम्मद के रूप में हुई थी.
पुलिस में दर्ज की गई एफआईआर में कहा गया कि मुस्लिम युवक बिना अनुमति लिए और बिना जानकारी के मंदिर में आए और प्रांगण में नमाज अदा की। इस पूरे प्रकरण का फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर ये पूरा मुद्दा काफी गरम रहा। माना जा रहा है कि इसी का बदला लेने के लिए ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ किया।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026