नई दिल्ली। उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अब सर्दी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाओं के चलते शीतलहर जैसे हालात बनने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी के बाद इन इलाकों से चल रही ठंडी हवाएं मैदानी राज्यों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सर्दी La Niña प्रभाव के कारण सामान्य से अधिक पड़ सकती है। उत्तर भारत के साथ-साथ मध्य भारत के राज्यों में भी तापमान तेजी से नीचे जा रहा है।
इस समय ठंड का सबसे ज्यादा असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है, जहां 12 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। सीकर 7 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। अलवर, झुंझुनू और उदयपुर में भी सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।
इसके अलावा, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी पारा लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
सुबह और रात के समय बाहर निकलते वक्त गर्म कपड़े पहनें, बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने के विशेष इंतजाम करें।
-एजेंसी
- लखनऊ में ईद की ‘सियासी गंगा-जमुनी तहजीब’: ऐशबाग ईदगाह पर एक साथ दिखे अखिलेश यादव और अजय राय, भाजपा नेता दिनेश शर्मा और रीता बहुगुणा भी पहुंचे - March 21, 2026
- आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: ‘असेम्बलिंग’ नहीं ‘मैन्युफैक्चरिंग’ पर दें जोर, $100 बिलियन निर्यात का लक्ष्य - March 21, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किसानों को बांटे सम्मान पत्र; बोले- किसान की खुशहाली ही देश की प्रगति का आधार - March 21, 2026