Aligarh (Uttar Pradesh, India) । मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ़ बिज़नेस मैनजमेंट तथा डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स के संयुक्त तत्वाधान में एक वेबिनार का आयोजन हुआ। वेबिनार का विषय “हाउ टू मेक द मोस्ट आउट ऑफ़ द लॉकडाउन” था। इसमें मुख्यवक्ता के तौर पर जेएमएस एडवाइजरी सर्विसेज के प्रबंध निदेशक जापान शाह और जेएमएस के ही बिजनेस हेड दिनेश लाकड़ा रहे। वेबिनार में अमेरिका, सिंगापुर, मलेशिया और देश के कई हिस्सों से लोगों ने भाग लिया।
लगातार कंपनियों के सम्पर्क में रहें
वक्ताओं ने लॉकडाउन पूरा होने के बाद उद्योग की उम्मीदें, कैसे एक मजबूत ऑनलाइन नेटवर्क बनाए, अपने आप को नौकरी के लिए किस तरह तैयार करें जैसे विषयों पर चर्चा की। वक्ताओं का फोकस उपलब्ध ऑनलाइन संभावनाओं पर था। मंविवि के डॉ. अंकुर अग्रवाल द्वारा पूछे गए प्रश्न कोविड-19 की वजह से विद्यार्थियों की ट्रेनिंग और प्लेसमेंट पर जो फर्क पड़ेगा उसका क्या समाधान है और विद्यार्थियों को क्या सलाह देना चाहेंगे। उत्तर देते हुए वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी कोविड-19 की निराशा को त्याग कर कैरियर उन्मुख लक्ष्य पर अपना ध्यान केंद्रित करें, सफलता निश्चित ही मिलेगी। लगातार कंपनियों के सम्पर्क में रहें, जॉब पोर्टल्स पर खोज जारी रखें और जहां अवसर मिले वहां अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल करें।
बदलते परिवेश में काम करने के लिए नए कौशल जोड़ने की आवश्यकता
आईबीएम के हेड डॉ. राजीव शर्मा ने कहा कि हम एक अभूतपूर्व संकट से गुजर रहे हैं। इसके बाद बदलते परिवेश में व्यापार दुनिया हम सभी शिक्षक समुदाय, छात्र समुदाय, व्यवसाय समुदाय को काम करने के लिए कुछ नए कौशल जोड़ने की आवश्यकता है। डॉ. सिद्धार्थ जैन व डॉ. अनुराग शाक्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समन्वयन अंकिता शुक्ला ने डॉ. राजीव शर्मा के निर्देशन में किया। आयोजन में डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. पूनम रानी, विकाश वर्मा, अमित उपाध्याय का सहयोग रहा।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026