Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। कानपुर पुलिस हत्याकांड के बाद जनपद मथुरा में भी पुलिस पूरे एक्शल में है। विकास दुबे के पोस्टर हर जगह चस्पा किये जा रहे हैं। दूसरी ओर अ अपराधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के आदेशानुसार मथुरा जनपद में अपराधियों एवं संघन वाहन चेकिंग के जरिये निगरानी की जा रही है। वही छटीकरा वृंदावन मोड़ चैराहे पर एसपी सिटी उदय शंकर सहित वृंदावन प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार मय पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें चेकिंग के दौरान बारीकी से निगरानी रखी गई। एसपी सिटी का कहना है कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये चलाये जा रहे है। इस अभियान में प्रमुख रूप से दोपहिया वाहनों में काली पल्सर और चार पहिया वाहनों में काले शीशे वाली गाड़ियों को सख्ती से चेक किया गया।
वृंदावन मोड़ पर सख्ती के साथ एसपी सिटी ने चलाया चेकिंग अभियान
एसपी सिटी और वृन्दावन प्रभारी अनुज ने भी चौराहे पर स्वयं चेकिंग की।
इस चेकिंग अभियान से निश्चित ही अपराधियों पर अंकुश लगाने में सफलता मिलेगी। इस दौरान कई बाइक व गाड़ियों के चालान किये गए। आगे भविष्य में भी इस तरह की चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे।
जगह जगह चस्पा किये जा रहे विकास दुबे के पोस्टर
दूसरी ओर प्रदेश पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे की तलाश मथुरा सहित अन्य जिलों में भी तेज हो गई है। जिसको लेकर सभी थानों के प्रभारी अपने क्षेत्र में विकास दुबे के पोस्टर चस्पा का रहे हैं। राया थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा द्वारा कस्बे के प्रमुख स्थानों रेलवे रोड, कटरा बाजार, सादाबाद रोड, बलदेब रोड आदि स्थानों पर विकास दुबे की तलाश की अपील वाले पोस्टर चस्पा कराये गए हैं।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026