कल्याणं करोति मथुरा में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

Education/job NATIONAL REGIONAL RELIGION/ CULTURE

मथुरा। आजादी के अमृत महोत्सव एवं 77 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल्याणं करोति मथुरा के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। कल्याणं करोति के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया। संबल विशेष विद्यालय के श्रवण बाधित एवं बौद्धिक अक्षम बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवं विशेष बच्चों द्वारा देश भक्ति के गीत एवं डांस प्रस्तुत किये गये।

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर ललित कुमार अरोड़ा ने कहा कि हमारे देश को आजाद करने में वीर अमर शहीदों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्हीं वीर सपूतों को स्मरण करने एवं उनके बलिदान को समूचा देश आज राष्ट्रीय पर्व के रूप में मना रहा है।
चौ० नरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि हमारा देश विकास के एक नये आयाम पर पहुँच रहा है। हमारे देश के लोग अपने तिरंगा और आजादी के महत्व को समझ रहे है। आज इस अवसर पर हमें अपने तिरंगा के सम्मान के लिए संकल्प लेना चाहिए और देश के विकास में सहयोग करना चाहिए।
मालती भार्गव ने कहा आज़ादी कैसे मिली जिसको हमने अपनी आँखों से देखा है, जिसमें हमारे देश के वीर सपूतों एवं वीरांगनाओ के अद्वितीय प्रयास से सम्भव हुआ हैं, इसे हमें संजोए रखना है।

सोनिया सेट्ठी ने कल्याणं करोति के द्वारा चलाये जा रहे सभी प्रकल्पों की सराहना करते हुए इनके उज्जवल भविष्य कि कामना की।
सन्देश मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि हमारे देश के वीर सपूतों का एक बड़ा योगदान रहा शहीद भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद के क्रान्तीवीर के जीवन परिचय के बारे में बताया।

प्रियंका मित्तल ने बताया कि हमारे देश के आजादी क्रांति वीरांगनाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा इसमें उन्होंने झांसी की रानी की अमर गाथा के बारे में बताया।
संस्थान के महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने इस अवसर पर बताया कि 15 अगस्त को पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। देश के तिरंगा के महत्व को बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के लिए ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ एवं ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया गया। संस्थान के द्वारा भी अलग-अलग दिनों में तिरंगा के सम्मान में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और अंत में महासचिव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

संबल विशेष विद्यालय के श्रवण बाधित एवं बौद्धिक अक्षम बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विशेष बच्चों द्वारा देश भक्ति के गीत एवं डांस प्रस्तुत किये गये साथ ही डी.एड विशेष शिक्षा के प्रशिक्षकों द्वारा भी स्पीच एवं डांस किया गया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिराम कुशवाहा (सहायक आचार्य) के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्कृति उपाध्याय, सात्विक उपाध्याय, कल्याणं करोति के आर. पी. प्रजापति प्राचार्य, कमलेश यादव, राशिद जमाल, मनोहर मिश्रा, बी.के. शुक्ला, अमरनाथ चतुर्वेदी, के. पी. सिंह, अभिषेक यादव, पिंकी, पूनम, संबल विशेष विद्यालय छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।