Hathras (Uttar Pradesh, India) । कोविड-19 के बीच सरकार ने युवा स्वयं सेवकों का सहयोग लेगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने कमेटी का गठन किया है। सीएमओ डॉ.बृजेश राठौर ने बताया कि 18 से 30 साल की उम्र के बीच का कोई भी युवा ऑनलाइन पंजीकरण करके कोविड-19 स्वयंसेवक बन सकता है। स्वयंसेवक पर्यवेक्षण कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी प्रवीण कुमार हैं तथा मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, अपर जिलाधिकारी जेपी सिंह, सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर, एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार, यूनिसेफ से हैदर रिजवी, नेहरू युवा केंद्र से दिव्या शर्मा तथा एनएसएस से डॉ. एम शर्मा सदस्य हैं। जिले में अबतक 147 स्वंयसेवक पंजीकृत हुए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद और महानिदेशक स्वास्थ्य के निर्देशों के अनुसार स्वयं सेवकों की सहायता ली जाएगी। इनका मुख्य योगदान कोरोना से बचाव व राहत कार्य में होगा। यह लोग प्रचार-प्रसार में भी मदद करेंगे। जिन जगहों पर होम क्वारंटीन परिवारों के घर पर आशा कार्यकर्ता की ओर से फ्लायर नहीं लगाया गया होगा, वहां फ्लायर लगवाना भी सुनिश्चत कराएंगे। कोरोना के संभावित मरीजों के बारे में सूचना उपलब्ध कराना भी इनके जिम्मे होगा।
सीएमओ ने बताया कि स्वयंसेवक बनने के लिए dgmhup.gov.in/en/volunteer रजिस्ट्रेशन नामक लिंक पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है। इनकी स्वयं सेवा की अवधि प्रारंभ में तीन महीने की होगी जिसे कोविड-19 के दृष्टिगत विस्तारित किया जा सकता है। सेवा अवधि पूर्ण होने के पश्चात एक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। युवाओं के पास एंड्रायड फोन होना अनिवार्य है। इसके लिए कोई मानदेय नहीं दिया जाएगा।
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Mobile Gaming Wild Toro 3 Slot Anywhere - October 30, 2026