लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोक भवन, लखनऊ में ऐतिहासिक Axiom Mission 4 के सफलतापूर्वक संचालन एवं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सकुशल वापसी के उपरांत, देश के सपूत, अंतरिक्ष यात्री एवं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के लखनऊ आगमन पर उनका समस्त प्रदेशवासियों की ओर से नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा एलान किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके नाम पर एक स्कॉलरशिप शुरू की जाएगी, इसका लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो स्पेस टेक्नोलॉजी में उच्च अध्ययन अर्जित करना चाहते हैं।
साथ ही कहा, हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। इस अभियान से पूरी दुनिया ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की ताकत देखी है। इस अनुभव का हमें भविष्य में भी लाभ मिलता रहेगा। प्रदेश सरकार शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति की योजना शुरू करेगी जिसका लाभ हमारी युवा पीढ़ी को मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चार दशक बाद भारत को अंतरिक्ष यात्रा का अवसर मिला। हर भारतवासी शुभांशु की यात्रा को विश्वास के साथ देख रहा था। उन्होंने कहा कि शुभांशु के पिता सचिवालय प्रशासन के कर्मचारी रहे हैं। उनके संस्कारों के कारण ही भारत का सम्मान बढ़ा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। अंतरिक्ष यात्रा के दौरान 18 दिनों में शुभांशु ने 300 से भी अधिक बार पूरी पृथ्वी की परिक्रमा की है। ऐसे बहुत सारे लोग लखनऊ में रहते हैं जो कि अपने पूरे जीवन में पूरा लखनऊ भी नहीं घूम पाते हैं। शुभांशु ने पूरी पृथ्वी की परिक्रमा की। यह अद्भुत है।
साभार सहित
- आगरा के 76 पार्षदों की ‘दक्षिण यात्रा’: 55 लाख के सरकारी खर्च पर बेंगलुरु-मैसूर का स्टडी टूर, क्या बदलेगी शहर की सूरत? - March 28, 2026
- जेवर में गूँजा ‘हर-हर महादेव’: सीएम योगी बोले— “पीएम मोदी के विजन से जेवर बना ग्लोबल हब, किसानों के त्याग से खिंची विकास की नई लकीर” - March 28, 2026
- Agra News: यमुना तट पर गूंजा ‘विश्व शांति’ का शंखनाद, रिवर कनेक्ट कैंपेन के 13 साल पूरे, विशेष हवन और आरती से जगाई यमुना शुद्धि की अलख - March 28, 2026