Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा विकास मंच (Agra vikas manch ) ने कैंसर के खिलाफ भी जंग छेड़ने का ऐलान किया (war against cancer) है। इसके लिए मैक्स हॉस्पिटल, साकेत, दिल्ली (max hospital, saket, delhi) के कैंसर विभाग के चेयरमैन और जाने-माने ऑनकोलिजस्ट डॉ. हरित चतुर्वेदी (oncologist dr harit chaturvedi) के साथ ‘गठबंधन’ किया है। इसके साथ ही आगरा और आसपास के ऐसे लोगों को कैंसर रोगियों को कैंसर से निजात मिलेगी जो धनाभाव में इलाज नहीं करा पा रहे हैं। मंच का हृदय प्रोजेक्ट चल रहा है, जिसके तहत अब तक 1700 लोगों के ऑपरेशन (Heart Operation) कराए जा चुके हैं। अब कैंसर रोगियों को स्वस्थ करने की बारी है।
साकेत कॉलोनी, शाहगंज स्थित नवदीप हॉस्पिटल में डॉ. हरित चतुर्वेदी और उनके साथ आए कैंसर सर्जन डॉ. असित अरोरा व डॉ. शुभम जैन और संदीप शर्मा (डीजीएम मार्केटिंग मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, साकेत) का अभिनंदन किया गया। डॉक्टर सुनील शर्मा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉक्टर अनुपमा शर्मा, डॉ. विकास जैन, डॉ रमेश धमीजा ने माल्यार्पण किया।

इस मौके पर डॉ. हरित चतुर्वेदी ने कहा कि हमने कोरोना महामारी के दौरान बहुत काम किया है। सेवा के भाव में इतनी शक्ति होती है कि किसी को भी जोड़ सकते हैं। हम आपके साथ जुड़ने के लिए आतुर हैं। आपके माध्यम से सेवा कर सकते हैं। ब्रेस्ट कैंसर का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे यहां 17 कैंसर सर्जन हैं। नार्थ इंडिया में ट्यूमर के चार सर्जन हैं, जिनमें से दो मैक्स हॉस्पिटल में है। दिल्ली में सौ से अधिक कैंसर सर्जन हैं। सेवा के ध्येय से आगे बढ़ रहे हैं। आगरा आए भी इसीलिए हैं। कैंसर के मरीज ठीक करने के लिए दो हजार नहीं, 20 हजार तक सोचेंगे। हमारे चेयरमैन कहते हैं कि उच्चतम स्तर के मूल्य होने चाहिए और इसे कमाना पड़ता है। इसके लिए हम सब जुटे हुए हैं। किसी भी मौके पर निराश नहीं करेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कैंसर का इलाज संभव है। लोग गलत धारणाएं दूर करें।

डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. बीके अग्रवाल और डॉ. अनुपमा शर्मा ने डॉ. हरित चतुर्वेदी के संबंध में अपने निजी अनुभव बताए। कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि आपके साथ आगरा विकास मंच का गठबंधन हो रहा है, जो कभी टूटेगा नहीं। उनकी कैंसर पर सिद्धहस्तता, ईमानदारी और मृदुभाषिता की प्रशंसा की। डॉ. हरित चतुर्वेदी से बात करके खुशी मिलती है।

आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि मंच के संस्थापक स्व. अशोक जैन सीए ने 2004 में हार्ट प्रोजेक्ट शुरू किया था। हमने 1700 हृदयरोगियों के ऑपरेशन कराए हैं। अशोक जैन सीए के मन में कैंसर प्रोजेक्ट शुरू करने की थी लेकिन हो नहीं सका। कैंसर को लेकर उनके मन में वेदना थी। उनकी इच्छा को हम पूरा कर रहे हैं और इसमें डॉ. हरित चतुर्वेदी सारथी के रूप में काम करेंगे। उन्होँने जानकारी दी कि दिल्ली में ऑपरेशन के बाद मरीजों की देखभाल एसएन मेडिकल कॉलेज में की जाएगी। इस बारे में प्रिंसिपल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात हो गई है।

मंच के प्रवक्ता संदेश जैन ने संचालन करते हुए आगरा विकास मंच की विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी। इस मौक पर जयराम दास, कमल चंद जैन, सीए अरुण अग्रवाल, डॉ रमेश धमीजा. डॉ. विजय कत्याल, डॉक्टर अरुण जैन, डॉक्टर विकास जैन, डॉ. विनय जैन, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. एके गुप्ता की भूमिका उल्लेखनीय रही। डॉ. विकास जैन ने आभार जताया। आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने कहा कि हृदय प्रोजेक्ट की तरह कैंसर प्रकल्प को भी सार्थक बनाएंगे।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026