निष्क्रिय पदाधिकारी पद से हटाए जाएंगे – अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती के अध्यक्ष डॉ रवीन्द्र शुक्ल की घोषणा
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.
कासगंज। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी साहित्य भारती की ब्रज प्रान्त शाखा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक
सरस्वती शिशु मन्दिर, बिलरामपुर गेट, कासगंज में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता ब्रज प्रान्त अध्यक्ष डॉ. अनूप शर्मा (प्रधानाचार्य) ने की।
इसमें 12 जनपदों – आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज,
बरेली, बदायूँ, पीलीभीत और शाहजहाँपुर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभा को सम्बोधित करते हुए संस्था के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री
डॉ. रवीन्द्र शुक्ल ने घोषणा की कि—
“संस्था के जो पदाधिकारी निष्क्रिय हैं और उत्तरदायित्व का निर्वहन नहीं कर रहे,
उन्हें तत्काल पद से मुक्त कर दिया जाएगा। यह निष्क्रियता अनुशासनहीनता मानी जाएगी
और किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।”
इस घोषणा का सभी पदाधिकारियों ने स्वागत किया और प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।

डॉ. शुक्ल ने संस्था के अनिवार्य नौ वार्षिक कार्यक्रमों की जानकारी दी जिनमें—
स्वामी विवेकानन्द जयन्ती, बसन्त पंचमी, वर्ष प्रतिपदा, गोस्वामी तुलसीदास जयन्ती,
राष्ट्रीय हिन्दी दिवस, वाल्मीकि जयन्ती, विजयादशमी और विश्व हिन्दी दिवस शामिल हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि जो इकाई इन कार्यक्रमों का आयोजन नहीं करेगी, उसे शून्य इकाई माना जाएगा।
बैठक में सभी जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने जनपद का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और संगठन विस्तार की दिशा में
कार्यवाही पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
ब्रज प्रान्त संयुक्त महामंत्री डॉ. सौरभ देवा ने आगरा जनपद में सम्पन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शुक्ल ने बताया कि संस्था का कार्य आज 36 देशों तक फैला है।
संस्था का मूल उद्देश्य हिन्दी भाषा के माध्यम से भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और मानवीय सद्गुणों
की स्थापना, संरक्षण तथा पोषण करना है।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री श्री राम निवास शुक्ल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य देवेंद्र देव,
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. देवी नरवार, प्रो. अशोक कुमार रूस्तोगी, प्रेमी राम मिश्र, विजय कुमार नवमान, आनन्द त्रिपाठी (मथुरा), मनोज द्विवेदी (हाथरस), उपेन्द्र उपाध्याय (अलीगढ़), डॉ. कृष्णपाल सिंह (आगरा), जीवेश राज नक्श (पीलीभीत), कृष्णकान्त (कासगंज) सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
बैठक के उपरान्त माँ भारती के समक्ष श्रद्धा समर्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,
जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से सहयोग राशि समर्पित की।
संचालन ब्रज प्रान्त महामंत्री श्री सतीश समर्थ ने किया।
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026
- यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हुए हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और DGP को भेजा आदेश - September 29, 2026