Agra, Uttar Pradesh, India. हिन्दू जागरण मंच भूमि संरक्षण ब्रज प्रांत प्रमुख गोपाल सिंह चाहर के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को दिया गया। आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने गैरसंवैधानिक रूप से हिन्दुओं का दमन करने के लिए पुलिस में शतप्रतिशत मुस्लिमों का चयन किया है। इसके घातक परिणाम होंगे। सुप्रीम कोर्ट इस मामले का संज्ञान लेकर पुलिस भर्ती निरस्त करे।
श्री चाहर ने बताया कि पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण की पराकाष्ठा हो गई है। हिन्दुओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। अब पुलिस सेवा से हिन्दुओं का गायब किया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठित रूप से हिन्दुओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। पुलिस कुछ नहीं करती है। पश्चिम बंगाल को एक इस्लामिक बनाने की नीयत से काम किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल की पुलिस भर्ती को रद करें।
प्रदेश मंत्री रविशंकर शर्मा ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया। संचालन महानगर प्रमुख भूमि संरक्षण पंकज मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवीन रावत, अमित मुद्गल, पंकज, राजकुमार वर्मा, ईश्वर, राजकुमार वर्मा,दिनेश गोयल, दिनेश कुशवाह, पंकज जैन, पंकज गुप्ता, सालिग्राम, श्याम सुंदर शर्मा, भोले बघेल, हीरालाल, हरिओम, गोपाल सूर्यवंशी, सोनू बघेल, कन्हैया लाल, श्रीराम राठौर, विश्व स्वरूप गोस्वामी, रेवती शर्मा, बबीता शर्मा, जूली गर्ग, विमला बघेल, शांति अग्रवाल, श्याम सती जाटव की उपस्थित उल्लेखनी रही।
- दूरदर्शन के ‘वंस मोर सीजन-4’ में आगरा की गूंज: कवयित्री चेतना शर्मा और कवि कुमार ललित के काव्य-पाठ ने जीता दर्शकों का दिल - July 17, 2026
- आगरा दीवानी कचहरी में ‘भीम युवा एडवोकेट एसोसिएशन’ का गठन: सिकंदर सेहरा अध्यक्ष और देव गौतम महासचिव निर्वाचित - July 17, 2026
- बुलंदशहर मेंसिपाही की आत्महत्या पर आगरा में हंगामा: परिजनों ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग, अंतिम संस्कार से किया इनकार - July 17, 2026