आईएसआई के लिए भारतीय सेना की जासूसी करने वाले एजेंट को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान बताया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने फेसबुक के जरिए कई अहम जानकारियां आईएसआई को लीक की थीं। यूपी एटीएस को आरोपी के बारे में अहम जानकारियां मिलीं थीं, जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी है।
बताया जा रहा है कि, आईएसआई के द्वारा भारत के कुछ लोगों को लालच देकर भारतीय सेना की गोपनीय सूचनाओं एवं उनके परिचालन की जानकारी प्राप्त की जा रही हैं। इसके बाद यूपी एटीएस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि शैलेश कुमार नाम के व्यक्ति ने वाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से भारतीय सेना की महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई के साथ साझा की।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शैलेश ने लगभग आठ महीने भारतीय सेना में अरुणाचल प्रदेश में एक अस्थाई श्रमिक के रूप में काम किया था, जिसके कारण उसके पास कई जानकारियां थीं। वह वर्तमान में सेना के किसी भी पद पर कार्यरत नहीं है फिर भी उसने फेसबुक प्रोफाइल में खुद को सेना में कार्यरत बताया है।
- 16 मिनट में 16 रुपये में सामान देने के ऑफर पर मचा भारी बवाल, कानपुर के ‘आलमस मार्ट’ पर उमड़ी भीड़, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठी - August 16, 2026
- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने की श्रद्धांजलि अर्पित, बोले- भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे अटल जी - August 16, 2026
- वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान चली गोली, मुंबई जा रहे यात्री की पिस्टल से हुए फायर में महिला समेत दो कर्मचारी घायल - August 16, 2026