gokula jaat

16वीं सदी में औरंगजेब के छक्के छुड़ाने वाले वीर गोकुला जाट का आगरा किला के समक्ष स्मरण

REGIONAL

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. बृज के अमर बलिदानी वीर गोकुला जाट ने 16वीं सदी में मुगल बादशाह औरंगजेब के छक्के छुड़ा दिए थे। औरगंजेब ने जब हिंदुओं पर जजिया कर लगाया, गुरुकुल बंद करा दिए, केशव राय मंदिर (मथुरा का श्रीकृष्ण मंदिर) तोड़ने का आदेश दिया तो तिलपत के जमींदार वीर गोकुल सिंह ने किसानों की सेना बनाकर विरोध किया। औरगंजेब के सभी फौजदारों को वीर गोकुल सिंह ने धूल चटा दी। औरंगजेब इतना घबरा गया कि वह दिल्ली से चलकर स्वयं मथुरा आया।

तिलपत में तीन दिन तक युद्ध चला। वीर गोकुल सिंह, उनके चचा उदय सिंह और  5000 सैनिकों को बंदी बनाकर आगरा किला लाया गया। औरंगजेब ने शर्त रखी कि इस्लाम धर्म स्वीकार कर ले तो जान बख्श दी जाएगी। वीर गोकुल सिंह ने इनकार कर दिया। इससे कुपित औरंगजेब ने वीर गोकुल सिंह को पुरानी कोतवाली के सामने चबूतरे पर अंग-अंग काटकर बलिदान कर दिया। इसके साथ ही 1 जनवरी, 1670 की तारीख भी इतिहास में अमर हो गई। गोकुल सिंह के बलिदान के साथ ही मथुरा का केशव राय मंदिर ध्वस्त कर मस्जिद बना दी गई।

rajkumar chahar
आगरा में वीर गोकुला जाट की प्रतिमा के समक्ष हवन करते जाट समाज के नेतागण।

ऐसे बलिदान गोकुल सिंह की विशाल प्रतिमा आगरा किला के निकट महापौर नवीन जैन ने स्थापित कराई है। इसी प्रतिमा के समक्ष वीर गोकुल सिंह के बलिदान का स्मरण किया गया। वीर गोकुल सिंह के बलिदान को नमन किया गया। उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि वीर गोकुल सिंह जाट जैसे बलिदानी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए गर्व हो रहा है। अध्यक्षता जाट महासभा के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने की। जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुँवर शैलराज सिंह एडवोकेट समाजसेवी कमल चौधरी, भारतीय किसान संघ के प्रांतीय मंत्री मोहन सिंह चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी गोपीचंद, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा जाट महासभा नरेश इंदौलिया, इतिहासकार सुरेन्द्र सिंह, युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह चाहर, जिला मंत्री सत्यवीर रावत, हाकिम सिंह प्रधान ने सम्बोधित किया।

kaptan singh chahar
जाट समाज के नेता।

कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह चाहर, जिला उपाध्यक्ष चौधरी नवल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मेघराज सिंह सोलंकी, देवेन्द्र चौधरी, जिला मंत्री विजयपाल सिंह नरवार, विनीत छौंकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री वीरेन्द्र सिंह छौंकर ने किया।

जाट वेलफेयर एसोसिएशन

सुनारी चौराहा शास्त्रीपुरम पर जाट वेलफेयर एसोसिएशन ने हवन कर गोकुला जाट का स्मरण किया। अध्यक्षता अतर सिंह मुखिया ने की। पूर्व एडिशनल कमिश्नर यादराम वर्मा, किशन सिंह, प्रेम सिंह सोलंकी, डॉ. सुरेंद्र सिंह, राकेश चौधरी, प्रेम सिंह वर्मा ने संबोधित किया। संचालन बाबूलाल ने किया।

अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा

अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा ने शाहजहां पार्क स्थित वीर गोकुला की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चौधरी ने कहा कि काफी संघर्ष के बाद वीर गोकुला की प्रतिमा को स्थापना हुई है। अब महाराजा सूरजमल की प्रतिमा को लगवाने के लिए जाट महासभा प्रयास करेगी। इस दौरान अमित चाहर, विवेक चाहर, जीतू चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, हर्ष तोमर मौजूद रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh