शुक्रवार को सुबह भारतीय क्रिकेटर कार से सवार होकर दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे ।रुड़की में ऋषभ पंत का घर है .जब उनकी कार नारसन में झाल के निकट पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई ।
इसके बाद उनकी कार में आग लग गई जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई है।
रुड़की के नारसन बॉर्डर पर जाल के समीप मोड पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ऋषभ पंत को इलाज के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल लाया गया है। माना जा रहा है कि वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी की जाएगी।
खानपुर विधायक उमेश कुमार तुरंत उनका हालचाल जानने के लिए पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार उनके माथे और पैर में चोट आई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
ऋषभ पंत की कार में आग लग जाने के कारण यह हादसा हुआ है बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया है।
हादसे में गंभीर रूप से घायल ऋषभ ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में पहले भर्ती कराया गया था।
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026