रायबरेली। लोकसभा चुनाव के चार चरण के मतदान समाप्त हो चुके हैं। चार चरणों के चुनाव के बाद अब पांचवे चरण की तैयारियों को राजनीति दलों ने तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश में रायबरेली की सीट पर सबकी नजर है। दरअसल, इस सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं। प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेता इस सीट पर चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी की रिकॉर्ड मतों से जीत के दावे कर रहे हैं।
इस बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दावा किया कि, रायबरेली का चुनाव एकतरफा है और यहां से राहुल गांधी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे। भाजपा पूरी ताकत और संसाधन लगा रही है, सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है। यहां सिंगल, डबल दोनों इंजन लगे हैं लेकिन कोई काम नहीं आ रहा। जाति, धर्म से ऊपर उठकर यह चुनाव है, रायबरेली के लोग राहुल गांधी को आशीर्वाद देने के लिए उत्सुक हैं और वे उन्हें भारी मतों से जिताएंगे।
-एजेंसी
- कमल पुष्पों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, बल्केश्वर मंदिर में राधा अष्टमी पर हुआ अलौकिक स्वर्ण श्रृंगार और महाभिषेक; उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ - September 19, 2026
- आगरा में गणेश महोत्सव की धूम: हरित श्रृंगार और ‘हरित वाटिका फूल बंगला’ में विराजे महागणपति, दिव्य दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त - September 19, 2026
- आगरा में मामूली बात पर गरमाया माहौल, कहासुनी के बाद युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल - September 19, 2026